कोरोना वायरस महामारी घोषित होने के बाद भी राजगढ़ उर्स मेले में पहुंच रहे है लाखों लोग

कोरोना वायरस महामारी घोषित होने के बाद भी राजगढ़ उर्स मेले में पहुंच रहे है लाखों लोग

मनीष सोनी।राजगढ़।

देश मे कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश की सरकार इसे महामारी घोषित कर चुकी है। इसी के बाद राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्टी कर दी गई। वही कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए भीड़ भाड़ वाले धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर अगले आदेश तक लोगो के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। लेकिन मध्यप्रदेश के राजगढ़ में प्रशासन की अनदेखी की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 106 वा उर्स मेले का आयोजन हो रहा है । जिसमें देश भर से लाखों लोग अभी तक यहां आ रहे हैं। पूरे प्रदेश में जहां एक और कोरोना वायरस के चलते प्रमुख मंदिरों में दर्शनार्थियों के दर्शन पर रोक लगा दी है। सभी स्कूलों में 31 मार्च तक छुट्टी कर दी गई है । राज्य शासन ने कोरोना वायरस के चलते एडवाइजरी जारी की है कहीं भी बिल्कुल भीड़ ना होने दें ,किसी भी जुलूस की परमिशन ना दें लेकिन फिर भी राजगढ़ में उर्स मेले का आयोजन हो रहा है।

राजगढ़ में उर्स के दौरान मेला भी लगता है। इस मेले में लाखों लोग शामिल होते हैं ,देश भर के लोगों का यहां तांता लगा हुआ है। देशभर से आए दुकानदारों ने उर्स में दुकानें लगा रखी है।ये सभी देश में चल रहे कोरोना वायरस से बेखबर है।

ज़िला प्रशासन ने उर्स में लगे मेले में इतनी भीड़ को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी मेले में कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यहां पर लाखों लोगों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है।कहीं इस मेले में देश के किसी भी हिस्से से एक भी करोना वायरस से पीड़ित आ गया तो कई लोग इसकी चपेट में आ जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews