अब कांग्रेस के इस जनप्रतिनिधि को हुआ कोरोना, अस्पताल में हुए भर्ती

अब कांग्रेस के इस जनप्रतिनिधि को हुआ कोरोना, अस्पताल में हुए भर्ती

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट

बीते मार्च से कोरोना का कहर देश भर में रोज अपने पैर पसार रहा है, आए दिन कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आम जनता के साथ ही जनप्रतिनिधियों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। आए दिन कोई ना कोई जनप्रतिनिधि अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे है। मंगलवार को भी राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी भी कोरोना की चपेट में आ गए है। कांग्रेस विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें भोपाल को चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं विधायक के कांटेक्ट में आए हुए सभी लोग अपनी जांच करवा रहे है।

https://twitter.com/MLABIAORA/status/1298166514751766528

मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 55 हजार 795 पहुंच चुकि है, जिसमे से 12 हजार 225 कोरोना के एक्टिव केस है। वहीं प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 42 हजार 305 है, अब तक कोरोना से कुल 1 हजार 265 लोगों की मौत हो चुकि है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews