प्रभात झा का कांग्रेस पर तंज, मध्यप्रदेश में किसान नहीं कांग्रेस परेशान है

प्रभात झा का कांग्रेस पर तंज, मध्यप्रदेश में किसान नहीं कांग्रेस परेशान है

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा (BJP)  के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा (Prabhat Jha) ने  कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में किसान (Farmer) नहीं कांग्रेस के लोग परेशान है। किसान यदि कांग्रेस के साथ होते तो मध्य प्रदेश के उपचुनाव में 28 में से 19 सीटें भाजपा के पक्ष में नहीं आती। वे राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

प्रभात झा ने कहा कि मध्यप्रदेश  में 8 हजार करोड रुपए किसानों को बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में किसान नहीं कांग्रेस के लोग परेशान है, उन्होंने सवाल किया कि कमलनाथ जी खेती जानते हैं क्या? कमलनाथ जी रबी और खरीफ की फसलों के बारे में नहीं जानते ,सरकार 23 फसलों पर एमएसपी दे रही उन 23 फसलों के नाम बता दे, कमलनाथ। राजनीति में सेफगार्ड के रूप में एमपीशिप करते हैं।  वरिष्ठ नेता ने कहा कि  किसानों के सबसे बड़े हमदर्द राहुल गांधी अपनी ही पार्टी  की 136 वीं वर्षगांठ पर इटली चले गए, क्या करने गए इटली?अब तो राहुल गांधी जहां  जहां  जाते हैं वहां  पोस्टर लगने चाहिए सावधान,राहुल गांधी आ रहे है, बताइये  कांग्रेस की136वी वर्षगांठ पर इटली जा रहे है ,अब क्या इटली कांग्रेस हो गई है क्या?प्रभात झा ने लव जिहाद कानून का समर्थन करते हुए कहा कि  समाज की विकृतियों पर रोक लगाने के लिए यदि कानून लाना पड़े तो लाना चाहिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews