पेशी पर आया कैदी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार, 7 घंटे बाद जंगल से गिरफ्तार

पेशी पर आया कैदी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार, 7 घंटे बाद जंगल से गिरफ्तार

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) में हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार (Accused Absconding) हो गया| आरोपी को पकड़ने में पुलिस के पसीने छूट गए ,आखिरकार सात घंटे बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी और फरार कैदी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर सेंट्रल जेल से पेशी के लिए एक खूंखार कैदी लालसिंह तंवर को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जा रहा था। ग्वालियर से उसे ट्रेन द्वारा ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और ब्यावरा से पुलिस उसे बस से खिलचीपुर तक ले जा रही थी| इसी बीच कैदी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। जैसे ही ब्यावरा पुलिस को कैदी के भागे जाने की जानकारी लगी, पुलिस ने पूरे जिले में घेराबंदी कर दी और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सात घंटे में पुलिस को सफलता हाथ लगी और फरार कैदी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।

भागने के बाद जंगल में पहुंचकर टपरी में छिप गया, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया
पुलिस गिरफ्त से फरार कैदी लालसिंह तंवर उम्र 27 साल निवासी उदयपुरिया थाना भोजपुर जिला राजगढ़ का रहने वाला है। लाकडाउन के दौरान इसने विवाद में सगे मामा की हत्या की थी, इसी मामले को लेकर इसे ग्वालियर के सेंट्रल जेल से पेशी पर लाया गया था और आज सुबह यह ग्वालियर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस खूंखार आरोपी पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें लूट, हत्या सहित गंभीर अपराध शामिल हैं। फरार होने के बाद यह अरनियां गांव के जंगल में एक टपरी में छिप गया। ब्यावरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और पुलिस वहां पहुंची तो वह टपरी से निकल कर भागने लगा, पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया ।

पत्नी ने भी प्रताड़ना का मामला दर्ज कर रखा
आरोपी की पत्नी ने भी इस पर प्रताड़ना का मामला दर्ज करा रखा है। उक्त मामले में भी इसे पुलिस न्यायालय में पेशी पर लेकर आती।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews