बारिश बनी मुसीबत, इस जिले की निचली बस्तियों में घुसा पानी

बारिश बनी मुसीबत, इस जिले की निचली बस्तियों में घुसा पानी

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट

जिले में मंगलवार रात से जारी बारिश का दौर बुधवार दिनभर चला, जिसकी वजह से ब्यावरा शहर की अजनार नदी उफान पर आ गई। वहीं तेज बारिश के कारण ब्यावरा शहर से सिविल अस्पताल और राजगढ़ को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इसके साथ ही राजगढ़ रोड स्थित निचली बस्तियो में बने मकान आधे पानी मे डूब गये।

ब्यावरा शहर के मुख्य बाजार के अंहिसाद्वार क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालत बन गए। लोगों के घरों में बारिश का पानी पहुंच गया। सड़कों पर इतना पानी था कि लोगों की बाइकें तक पानी में डूब गई । कमर-कमर पानी के बीच लोग सड़क को पार करते नजर आए, इसके साथ ही शहर की राजगढ़ रोड की बस्ती में नदी का पानी घुसने के कारण प्रशासन के द्वारा लोगों को घरों से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

निचली बस्ती में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके पास खाने पानी के लिए भी कुछ नहीं बचा है, तेज बारिश आने के बाद प्रशासन ने उन्हें घर खाली करने को बोल दिया था, जिसके बाद घरों में रखा खाना तक नहीं निकाल पाए और नदी का पानी घरों में घुस गया है। वही बारिश के कारण कही पेड़ जमीदोष हो गए है ,बारिश के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews