राजगढ़ : 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

राजगढ़ : 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों आशा, उषा और आशा सहयोगी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। उन्होने सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुये अपनी मांगों को लेकर सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा।

बिजली मंत्री की बैठक में बिजली गुल, सहायक प्रबंधक पर गिरी गाज

राजगढ़ में आशा, उषा और आशा सहयोगी कार्यकर्ता 15 जून से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सोमवार को राजगढ़ में सैकड़ों आशा, उषा और आशा सहयोगी कार्यकर्ताओ ने अपनी मांगों को लेकर थाली बजाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया।  संयुक्त मोर्चा के बैनर के साथ सैकड़ों आशा कार्यकर्ता सड़क पर थाली बजाते व नारे बाजी करते हुए जिला CMHO कार्यालय पहुंचीं जहां उन्होंने अपनी मांगों में नियमितिकरण, आशाओं को 18 हजार वेतन व आशा सहयोगियों को 24 हजार वेतन दिये जाने के साथ दुर्घटना बीमा सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम CMHO डॉ एस.यदु को ज्ञापन सौंपा। वहीं इन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई को वो और और उग्र आंदोलन करेंगी।

[dgv_vimeo_video id=”565686917″]

[dgv_vimeo_video id=”565687211″]

[dgv_vimeo_video id=”565687413″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews