राजगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक! पक्षियों की मौत से दहशत

राजगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक! पक्षियों की मौत से दहशत

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| देश भर में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की दस्तक से हड़कंप के बीच मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) में पक्षियों की मौत से दहशत का माहौल बन गया है| यहाँ बुधवार को तालाब के पास पक्षियों की मौत से जुड़ा मामला सामने आया है| राजगढ़ पशु चिकित्सालय विभाग की टीम मरे हुए पक्षियों को अपने साथ ले गई| इन पक्षियों की मौत का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है| जिले के आसपास के जिलों में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत की पुष्टि होने के बाद आज राजगढ़ जिले में पक्षियों के शव मिलने के बाद ,इस पक्षियों की मौत को भी बर्ड फ्लू से जोड़कर देखा जा रहा है , जिसको लेकर लोगो मे दहशत है ।

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ तहसील में पक्षियों की अचानक मौत हो गई| बताया कि नरसिंहगढ़ के पास स्थित तालाब के समीप पक्षियों के शव पड़े मिले ,जिससे आस पास के गाँव मे हड़कम्प मच गया| पक्षियों की मौत की सूचना के बाद पशुचिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुच कर मरे हुए पक्षियों को अपने साथ ले गई|. इन पक्षियों की मौत का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.ओर कही बर्ड फ्लू से इनकी मौत तो नही हुई है इसको लेकर मरे हुए पक्षियों के सेम्पल लेकर जाँच के लिए भोपाल भेजने की बात कही है । जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पक्षियों की मौत का कारण पता चल सकेगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews