
राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। राजगढ़ जिला अस्पताल के सीएमएचओ डॉ एस.यदु को तीन माह के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पद से हटा दिया है और इस दौरान भोपाल में पदस्थ कर प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए हैं।
राजगढ़ जिले में सीएमएचओ डॉक्टर एस. यदु द्वारा भोपाल में अपर सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले की मातृ मृत्यु समीक्षा की अपूर्ण एवं गलत जानकारी देने एवं बिना तैयारी के बैठक में आने पर ये कार्रवाई हुई है। उन्हें तीन माह के लिए पद से हटाते हुए मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रशिक्षण लेने हेतु भोपाल में पदस्थ किया है। इसी के साथ राजगढ़ कलेक्टर को निर्देशित किया गया है कि तीन माह के लिए सीएमएचओ का प्रभार किसी योग्य व्यक्ति को सौंपा जाए। तीन माह भोपाल में रहकर यदु मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रशिक्षण लेंगे।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

