फसलों को देखने कीचड़ से सने रास्ते पर 2 KM पैदल चल कर खेतों मे पहुंचे कलेक्टर

फसलों को देखने कीचड़ से सने रास्ते पर 2 KM पैदल चल कर खेतों मे पहुंचे कलेक्टर

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले (Rajgarh) में अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। फसल का नुकसान देखने के लिए राजगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj kumar singh) खुद खेतो में जा कर किसानों की समस्याओं को सुन रहे है । गुरुवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह
राजगढ़ के सुठालिया तहसील के दौरे पर थे, दौरे के दौरान गिनदोर हाट गाँव एरिया में स्थित दलिलपुरा गांव में सोयाबीन की फसल देखने के लिए कलेक्टर अपने अमले के साथ गांव में रास्ता ना होने पर कीचड़ भरे रास्ते से ही पैदल चल दिए।

कलेक्टर के साथ ब्यावरा एसडीएम संदीप अष्ठाना भी थे। कलेक्टर कीचड़ भरे रास्ते से 2 किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों और किसानों से मिले और उनकी फसल के हालचाल जाने पहुचे । फसल देखने के बाद कलेक्टर का मानना है कि सोयाबीन की फसल में 50% का नुकसान हुआ है। नुकसान का सर्वे कार्य चल रहा है लेकिन मुआवजा क्राफ्ट कटिंग के बाद किसानों को मिल पाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews