Rajgarh News : जमीन के विवाद में पिता-पुत्र को निर्वस्त्र कर बेल्ट से की पिटाई, मामला दर्ज, वीडियो हुआ वायरल

Rajgarh News : जमीन के विवाद में पिता-पुत्र को निर्वस्त्र कर बेल्ट से की पिटाई, मामला दर्ज, वीडियो हुआ वायरल

Rajgarh News : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जहां बीच रोड पर एक बुजुर्ग वकील और उसके बेटे को अर्धनग्न कर उसकी पिटाई की गई। जिसके बाद इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कुछ लोग अर्धनग्न कर पिता-पुत्र को बेरहमी से पीट रहे हैं और बाइक पर बिठाकर कहीं ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने पीड़ित वकील और उसके बेटे की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मामला दर्ज कर लिया है। TI संतोष सिंह का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार है जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा । वहीं वकील के साथ हुई इस घटना के बाद वकीलों ने भी पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह है मामला

नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के नन्द गांव में रहने वाले पीड़ित प्रभुलाल धाकड़ बुजुर्ग वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वहां नंदगांव का रहने वाले है और अपने बेटे अमित के साथ बाइक से नरसिंहगढ़ आ रहे थे, बीच में गांव के रहने वाले तीन सगे भाई सुरेंद्र धाकड़, विनोद धाकड़ और हरिओम धाकड़ आए और उनका रास्ता रोककर उनके साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने दोनों को अर्धनग्न कर बेल्ट, जूते और अन्य सामग्री से पीटा। जिसके कारण उनके सिर व शरीर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित वकील ने ये भी बताया कि दबंग उन्हें जबरदस्ती नदी की तरफ झाड़ियों में घसीटते हुए ले गए जहां उनकी 8 बीघा जमीन के कागज पर साइन करने का दबाव बनाया। डर के कारण जब हमने अपनी जमीन उनके नाम करने की बात कही तो वे हमें नरसिंहगढ़ सागपुर जोड़ पर अधमरी हालत में छोड़ गए।

[dgv_vimeo_video id=”869232251″]

[dgv_vimeo_video id=”869233172″]

इस घटना के बाद नरसिंहगढ़ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपी सुरेंद्र विनोद और हरिओम पर धारा 341,365,355,323,506,34 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि अभी इसमें सुरेंद्र को हमने गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो आरोपी विनोद और हरिओम की तलाश की जा रही है बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”869231114″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews