
Rajgarh News : राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के अंर्तगत काचरिया पुरोहित गांव में बुधवार और गुरुवार की रात में लूट के इरादे से बदमाश कांग्रेस नेता व पूर्व सरपंच के घर घुसे एवं 20 तोला सोना, 5 किलो चांदी के जेवर, दो राइफल एवं लाखो रुपए की लूटपाट की और फिर नींद से जाग चुके बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सरपंच बनेसिंह (85) की मौत हो गई। उनकी पत्नी लाड़कुंवरबाई (82) गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति होने पर इंदौर रेफर किया गया है।
मौके पर डॉग स्क्वाड एवं फॉरेंसिक टीम लेकर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सारंगपुरा थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और जांच प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगढ़ पुलिस अधिक्षक वीरेंद्रकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे एवं डॉग स्कॉट व फॉरेंसिक टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया।
पुलिस अधिक्षक बोले – पीछे का दरवाजा खुला था, डंडे से हुआ हमला
एसपी वीरेंद्रकुमार सिंह ने बताया, कि रात करीब 2-3 बजे लुटेरे घर में पीछे की तरफ से घुसे और संभवतः पीछे का दरवाजा खुला था, क्योंकि उस पर तोड़ने के निशान नहीं मिले हैं एवं भारी डंडे से वार किया गया है। हमारे द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो मामले की जांच कर रही है। यह किसी बाहरी गैंग का काम लगता है, जिसको हम शीघ्र पकड़ेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”844975486″]
20 तोला सोना, 5 किलो चांद, दो राइफल सहित लाखों की लूट
वहीं मृतक के पुत्र राजेन्द्रसिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि, घर से करीब 20 तोला सोना, 5 किलो चांदी, दो राइफल एवं लाखों रुपए की नगदी गायब है। सारंगपुर तहसील में पचोर में किराना व्यापारी की हत्या के बाद दूसरी बड़ी इस घटना को देखते हुए दोपहर में भोपाल से डीआईजी मोनिका शुक्ला भी मौके पर पहुँची है और उन्होंने मौका मुआयना किया।
राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”844970321″]
