Rajgarh News : बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Rajgarh News : बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Rajgarh News : राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, इमली स्टैंड के समीप स्थित गिरिराज दांगी के मकान के नीचे स्थित एक दुकान में बारदान, गेंहू, धनिया की फसल रखी थी, जिसमें शुक्रवार रात्रि करीब 1 बजे आग लग गई। जहाँ आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिक की, परन्तु आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके कारण बारदान व कृषि उपज सहित एक बाइक जलकर खाक हो गई। मकान मालिक गिरिराज ने दुकान किराये से दे रखी थी। हालांकि आग से किसी को भी कोई चोट या जनहानि नहीं हुई है।

नगर परिषद की फायर ब्रिग्रेड खराब, जीरापुर से बुलवाई

इस मामले में खिलचीपुर नगर परिषद में स्थित फायर ब्रिगेड व्यवस्था की पोल खुल गई। ख़िलचीपुर नगर परिषद का फायर ब्रिगेड खराब होने के कारण जीरापुर से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जो करीब तीन घण्टे देर से आने की वजह से आग को समय रहते नहीं बुझाया जा सका। जिसके कारण सबकुछ जलकर खाक हो चुका था एवं मकान भी जर्जर हो गया।

पार्षद को किराये पर दे रखी थी दुकान

मकान मालिक गिरिराज दांगी ने बताया, कि हमने नीचे की दुकान पार्षद मुबारिक को किराये पर दे रखी थी। जिसमें खाली बारदान रखे थे। दुकान के पीछे स्थित कमरे में हमारी 10 क्विन्टल धनिया एवं 25 क्विन्टल गेहूँ की उपज रखी थी और पास में एक बाईक खड़ी थी। दुकान के ऊपर हमारा परिवार रहता है। जब आग लगी, तो लपटो को देख लोग इकट्ठे होने लगे। हम परिवार के लोग घर से बाहर आ गये। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। किसी ने नगर परिषद की फायर ब्रिगेड के लिये फोन लगाया, परन्तु वाहन खराब होने के कारण समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुँची। जीरापुर से लगभग 3 घण्टे देरी से फायर ब्रिगेड बुलवाई गई और आग बुझाई गई। तब तक बहुत नुकसान हो चुका था। आग की वजह से पूरा मकान जर्जर हो गया है।
राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”820122999″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews