Rajgarh News : गांजा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 5 किलोग्राम गांजा भी जब्त

rajgarh news

Rajgarh News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ ब्यावरा सिटी पुलिस ने 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इनसे एक कार भी जब्त की है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अरन्या जोड़ के पास हाईवे पर पुलिस की टीम चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक हुंडई सेंट्रो कार क्रमांक MP04CC2802 को रोककर उसकी तलाश ली। तो कार से 5 किलो गांजा मिला। जिसकी बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई। कार चालक व उसके साथी से नाम पूछा गया तब उन्होंने अपना नाम हेमंत वैष्णव सिंदुरिया थाना कालीपीठ और दूसरे ने अपना नाम रवि वैरागी निवासी सरखेड़ा सीहोर बताया।

पुलिस ने मौके पर गांजा एवं साढ़े 6 लाख की एक हुंडई सेंट्रो कार के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना ब्यावरा सिटी में अपराध क्रमांक 217/24 धारा 8/20 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews