राजगढ़ : अवैध शराब जब्त करने गए पुलिसकर्मियों को आरोपियों ने घेरकर पीटा, वीडियो वायरल

राजगढ़ : अवैध शराब जब्त करने गए पुलिसकर्मियों को आरोपियों ने घेरकर पीटा, वीडियो वायरल

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। अवैध शराब की सूचना मिलने पर उसे बरामद करने गये 2 पुलिसकर्मियों को आरोपी व उसके रिश्तेदारों ने पीट दिया। इनमें एक हैड कांस्टेबल और दूसरा कांस्टेबल है। पुलिस कर्मियों की इस पिटाई का वीडियो गांव के ही किसी व्यक्ति द्वारा बना लिया और अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुना : शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की पहल पर जिले में जमकर होने वाले अवैध शराब कारोबार पर भले ही अंकुश लगा हो लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अब भी बेखौफ हैं।इसकी बानगी तब देखने को मिली जब गाँव मे अवैध शराब की सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को लोगों कैसे घेरकर पीट दिया। ये वीडियो है राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र का, जहां अवैध शराब की सूचना पर आरोपी को पकड़ने गए दो पुलिसकर्मियों को आरोपी व उसके रिश्तेदार पीट रहे हैं।

दरअसल पुलिस को धनवास कला गाँव में अवैध शराब व आरोपी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद कालीपीठ थाने में पदस्थ हैड कांस्टेबल एमएस चौहान और सिविल ड्रेस में कांस्टेबल देवा मौर्य गांव में पहुंचे। लेकिन पुलिस को देख आरोपी जगदीश व उसके रिश्तेदारों ने दोनों पुलिसकर्मियों को घेरकर उनकी पिटाई कर दी। आरोपी जगदीश पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल कालीपीठ थाने में पुलिस की पिटाई करने वाले मामले में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिसकर्मियों की पिटाई करने वाले आरोपी घर में ताला लगाकर गाँव से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। राजगढ़ जिले में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का कारोबार होता है और पहले भी कई मामलों में आरोपियों ने दबिश देने गई पुलिस पर पथराव और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews