
राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री हितग्राही संवाद के कार्यक्रम में BJP के मण्डल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। ये प्रशासन के खिलाफ नगर परिषद कार्यालय के सामने बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक की समझाइश के बाद मंडल अध्यक्ष मानें तब तक लाइव कार्यक्रम कुछ ही देर का बचा था।
MP News: कोरोना केसों ने बढ़ाई चिंता, 12 दिन में मिले 100 पॉजिटिव, सीएम के निर्देश
दरअसल प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शनिवार को पूरे मध्यप्रदेश में खण्डवा से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के द्वारा LIVE कार्यक्रम आयोजित हुआ। हितग्राही संवाद कार्यक्रम के द्वारा योजना में लाभान्वित हितग्राहियों से सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसको लेकर पूरे मध्यप्रदेश में तैयारियां की गई। मुख्यमंत्री हितग्राही संवाद के इसी कार्यक्रम को लेकर खिलचीपुर नगर परिषद में टेंट व मुख्यमंत्री के संवाद को LIVE देखने के लिए LED TV को लगवाया गया था और कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को आना था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर खिलचीपुर मण्डल अध्यक्ष व BJP कार्यकर्ताओ ने खिलचीपुर नगर परिषद कार्यालय के गेट पर BJP पार्टी के झंडे लगवा दिए। इस सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने खिलचीपुर SDM पल्लवी वैद्य व तहसीलदार अशोक सेन अपने वाहन से पहुंचे, तभी SDM की निगाह नगर परिषद के गेट पर लगे BJP पार्टी के झण्डे पर पड़ी तो उन्होंने BJP के झंडे हटवा दिये। इससे नाराज होकर BJP के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम से पहले ही हंगामा कर दिया और खिलचीपुर बीजेपी मण्डल अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ नगर परिषद के कार्यलय के सामने बीच सड़क पर धरने पर बैठे गए। इसके बाद इन्होने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खिलचीपुर में ये हंगामा करीब डेढ़ घण्टे चला, जिसके बाद पूर्व विधायक हजारी लाल दांगी ने आकर कार्यकर्ताओ को समझाया जिसके बाद मामला शांत हुआ लेकिन तब तक लाइव कार्यक्रम कुछ ही देर का बचा था।
[dgv_vimeo_video id=”593745071″]
[dgv_vimeo_video id=”593745398″]
[dgv_vimeo_video id=”593745648″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

