राजगढ़ : वैक्सीनेशन के लिए घर घर जाकर SDM दे रहीं ‘पीला चावल’

राजगढ़ : वैक्सीनेशन के लिए घर घर जाकर SDM दे रहीं ‘पीला चावल’

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण को का काम तेजी से जारी है। लेकिन अब भी कई लोगों में टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां हैं। इन भ्रांतियों को खत्म कर टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के मकसद से राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एसडीएम जूही गर्ग प्रशासनिक अमले और जन प्रतिनिधियों के साथ एक मुहिम शुरू की है और लोगों को वैक्सीनेशन के लिए पीला चावल दे रही हैं।

इटारसी : मोटरसाइकिल पर बाजार का निरिक्षण करने निकले एसडीएम और तहसीलदार

एसडीएम ब्यावरा शहर के अपना नगर क्षेत्र में पहुंची और वहां रहने वाले लोगों के घर घर जाकर जिन्होने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र दिया। इस तरह कोरोना के प्रकोप से बचने हेतु नजदीक वैक्सीनेशन सेंटर पर परिवार के साथ जाकर टीके लगवाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। भारतीय परंपरा अनुसार शुभ कार्य और खासकर शादी के मौके पर अपने प्रियजनों को आमंत्रण पत्र के साथ पीले चावल दिए जाते हैं। यह अपनापन जाहिर करने का तरीका है, इसी तरीके के ब्यावरा शहर के अपना नगर क्षेत्र में कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों तक आने का न्यौता दिया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews