राजगढ़: तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत, क्रेन से निकाली गई गाड़ी

राजगढ़ में कार सवार 5 लोग हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। जिससे इसमें सवार लोगों की डूबने से मौत हो गई।
rajgarh

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी जोड़ से दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल एक तेज रफ्तार कर और नियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार स्विफ्ट असंतुलित होकर तालाब में गिरी। जिससे उसमें सवाल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की सांसे चल रही थी। जिसे बचाने के लिए सीपीआर दिया गया लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। कार को क्रेन की मदद से तालाब से बाहर निकाला गया।

राजगढ़ में कार हादसा

घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक जैसे ही सूचना मिली तुरंत खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल कर खुजनेर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक व्यक्ति को सीपीआर देने की कोशिश की गई लेकिन उसे भी नहीं बचाया जा सका।

मृतकों की हुई पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान गोविंद तिवारी, शंकर लाल, कमल तिवारी, रोहित खाती, अरविंद कंडक्टर के रूप में हुई है। ये अवंतीपुर बड़ोदिया जिला शाजापुर के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक गोविंद तिवारी की बेटी की सगाई करने के लिए यह खुजनेर के पास किसी गांव जा रहे थे। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

दरवाजे लाॅक होने की आशंका

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार तेज स्पीड में होने की वजह से सीधे तालाब में गिर गई थी। यह आशंका जताई जा रही है कि कार के शीशे बंद थे और दरवाजा लॉक हो जाने की वजह से इसमें सवाल लोग बाहर नहीं निकाल पाए। पानी में डूबने से सभी की मौत हो गई। हादसे का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews