राजगढ़ में नदियां उफान पर, डेम से छोड़े पानी में 50 से अधिक दुकानें डूबीं

राजगढ़ में नदियां उफान पर, डेम से छोड़े पानी में 50 से अधिक दुकानें डूबीं

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट
राजगढ़ में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनकर आई है। राजगढ़ शहर के पुराने बस स्टैंड के आस पास की करीब 50 से अधिक दुकाने व गुमटियां पानी में डूब गए हैं। वही राजगढ़ के पुराने बस स्टैंड की सड़क पर नेवज नदी का करीब 10 फिट तक पानी का भराव हो गया है ।

जिले में हो रही लगातार बारिश की वजह से नेवज नदी भयंकर उफान पर है, मोहनपुरा डैम का जलस्तर बारिश की वजह से बढ़ रहा है जिसको लेकर शनिवार को मोहनपुरा डेम के 17 में से 12 गेट खोलने पड़े हैं। जिनको लेकर प्रशासन ने आसपास अलर्ट जारी कर दिया है| वही राजगढ़ की नेवज नदी भी लगातार भयंकर उफान पर है , मोहनपुरा डेम से छोड़े जा रहे पानी के कारण नेवज नदी का पानी राजगढ़ के पुराने बस स्टैंड तक पहुच चुका है| पुराने बस स्टैंड की सड़को पर 10 -10 फिट तक पानी का भराव हो गया है| जिसकी वजह से पुराने बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय व आसपास की करीब 50 से अधिक दुकाने व गुमटियां डूब चुकी है| जिसके चलते लोग काफी परेशान है| वही सुरक्षा को देखते हुए राजगढ़ के पुराने बस स्टैंड के जल भराव के आस पास सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews