NH 3 पर मजदूरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घण्टों सड़क पर तड़पते रहे

NH 3 पर मजदूरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घण्टों सड़क पर तड़पते रहे

राजगढ़।
देश में जारी लाग डाउन में फंसे कहीं मजदूर अपने-अपने घर जाने के लिए जिसको जो वाहन मिल रहा है उससे पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं , इसके लिए वहां अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं और कुछ मजदूर हादसे का शिकार हो रहे हैं ।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में आगरा मुंबई हाइवे 3 पर किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी टक्कर मार दी ,हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़े ओर वाहन के हेंडिल के साथ दो मजदूर युवक सड़क पर दूर जा गिरे ,ओर घण्टो तड़पते रहे , हाइवे से निकल रहे लोगो ने भी घायल युवकों देखा पर किसी ने संक्रमण के डर से उनकी मदद नही की ।बताया जा रहा है कि दोनों घायल मजदूर युवको के नाम विशाल और जगदम्बा है और यह ,महाराष्ट्र में मजदूरी करते थे और अपनी स्कूटी से मुंबई से अपने घर उत्तरप्रदेश जा रहे थे ,लेकिन राजगढ़ जिले के सारंगपुर हाइवे के बाईपास के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए वही दोनो युवक सड़क पर पड़े तड़पते रहे ,ओर वाहन का हेंडिल दोनो युवकों के बीच फसा था

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews