एसडीएम बोली, सीएए विवादित विषय… पूर्व विधायक को बोलने से रोका

एसडीएम बोली, सीएए विवादित विषय… पूर्व विधायक को बोलने से रोका

राजगढ़। जिले में सीएए के समर्थन में रैली निकाल रहे भाजपा नेता पर कलेक्टर द्वारा चांटा मारने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को एक नया मामला सामने आ गया। मामला मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा का है जहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौरई नगर पालिका द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में जब भाजपा नेता और पूर्व विधायक रमेश दुबे बोलने के लिए खड़े हुए तो वे समान नागरिकता कानून के समर्थन में बात करने लगे। जैसे ही उन्होंने इस नागरिकता अधिनियम के फायदे गिनाने शुरू किये, एसडीएम चौरई मेघा शर्मा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को उनके पास भेजा और इस बारे में कुछ भी बोलने से मना करने का संदेश दिया। इस पर रमेश दुबे भडक़ गए और बोले कि यह तो अब संविधान का हिस्सा बन चुका है और इस अधिनियम के बारे में कोई बोलने से कैसे रोक सकता है। इस पर एसडीएम ने जवाब दिया कि यह विवादित विषय है और इस पर कृपया ना बोले। इसके तुरंत बाद रमेश दुबे ने अपना भाषण समाप्त कर दिया और बाद में पत्रकारों से एसडीएम के व्यवहार की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला और देश के कानून का विरोध करना बताया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews