शिवराज ने दिग्विजय को बताया ‘शकुनि’, कहा- ये कांग्रेस का विनाश करके ही चेन की सांस लेंगे

rajgadh

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) को लेकर वार पलटवार का दौर जारी है| राजगढ़ (Rajgarh) में उपचुनाव (Byelection) को लेकर की गई सभा के मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर तीखे हमले किये| उन्होंने दिग्विजय सिंह की तुलना महाभारत के शकुनि मामा से कर दी|

सीएम शिवराज ने कहा कि ये महाभारत के शकुनि मामा है, ओर ये कांग्रेस का विनाश करके ही चेन की सांस लेंगे । इतना ही नही शिवराजसिंह चौहान ने मंच से कहा सवा साल में कांग्रेस के पाप का घड़ा भर गया तो , सिंधिया जी ने लठ मार कर तोड़ दिया ।

राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार के समर्थन में आज सुठालिया में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सड़क मार्ग से सभा करने सुठालिया पहुचे ओर सुठालिया में शिवराजसिंह ने मंच से दिग्विजय सिंह, कमलनाथ,व कांग्रेस पर तीखे हमले किये|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews