निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर ने खुद लगाई झाड़ू, सफाईकर्मी की लापरवाही पर कटा वेतन

निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर ने खुद लगाई झाड़ू, सफाईकर्मी की लापरवाही पर कटा वेतन

राजगढ़ । मनीष सोनी ।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में लेडी सिंघम के नाम से अपनी पहचान बना चुकी राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता स्वच्छता को लेकर सख्त हैं। सुबह सुबह राजगढ़ शहर की सफाई का निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर को जब शहर में समय पर सफाईकर्मी नहीं मिले ओर शहर में हो रही गंदगी को देख कलेक्टर ने खुद हाथ मे झाड़ू लेकर शहर की सफाई की। वहीं, जो सफाई कर्मचारी समय पर नहीं पहुचे उनका एक दिन का वेतन काटा गया।

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर राजगढ़ शहर को पायदान में आगे लाया जाए इसको लेकर बार-बार नगरपालिका को दिए जा रहे हैं निर्देशों के बाद भी जब उस पर अमल होते नहीं दिखा तो कलेक्टर निधि निवेदिता खुद बुधवार की सुबह 6:00 बजे शहर में साफ सफाई व्यवस्था को देखने के लिए निकल गई ऐसे में एकाएक पहुंची कलेक्टर को कई सफाई कर्मी समय पर नहीं मिली जिसके बाद कलेक्टर ने उन सभी का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं साथ ही यह भी निर्देश दिए कि 7 दिन तक यदि यही स्थिति रहती है तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएं मौके पर मौजूद एसडीएम और सीएमओ को निर्देशित किया कि जितने भी कर्मचारी मास्टर पर नजर आ रहे हैं उन सभी को दिन में बुलाया जाए और हर वार्ड के लिए 10 से 15 कर्मचारी लगाए जाएं और उनकी मॉनिटरिंग अलग-अलग प्रशासनिक अधिकारी करें उन्होंने करीब 3 किलोमीटर लंबा पैदल चलते हुए अलग-अलग जगह साफ-सफाई को देखा यहां व्यापारियों को भी निर्देशित किया गया कि यदि उनके सामने कचरा मिलता है वह डस्टबिन नजर नहीं आती तो जुर्माना लगाया जाएगा ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews