झाड़-फूँक कराने गई नाबालिग का कंटीली झाड़ियों में हुआ था प्रसव, नवजात को वहीं छोड़ा

झाड़-फूँक कराने गई नाबालिग का कंटीली झाड़ियों में हुआ था प्रसव, नवजात को वहीं छोड़ा

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। कंटीली झाड़ियों में पैदा होते ही मासूम को फेंक देने के मामले में पुलिस नवजात की माँ तक पहुँच गई है, राजगढ़ जिले के नालाझिरी गांव के जंगल में झाड़ियों के बीच कांटों में मिली इस नवजात की माँ नाबालिग है, बच्ची की मां गुना जिले की रहने वाली है। दरअसल प्यार में पड़ी नाबालिग गर्भवती हुई तो उसने घर पर नहीं बताया। उसने गर्भवती होने की बात घरवालों से छिपाई, उसका बढ़ता पेट देखकर घरवालों को लगा की नाबालिग बीमार है और उसे किसी बाहरी हवा ने अपनी चपेट में ले लिया है, इसके साथ ही नाबालिग घर वालों से बार-बार पेट दर्द होना बताती थी। तब परिवार वाले उसे झाड़ फूंक के लिए राजगढ़ जिले के नालाझिरी ले गए थे। वहीं देवस्थान पर वो परिवार के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रही थी तभी प्रसव पीड़ा उठी। वो वहां से अचानक जंगल चली गई और वहीं डिलेवरी हो गई। जन्म देते ही नाबालिग कुछ देर की बच्ची को झाड़ियों में फेंककर घर आ गई।

SAHARA INDIA : चिटफंड पर सख्त कलेक्टर, संपत्ति कुर्की के दिये आदेश

कुछ देर बाद जब उसकी हालात सामान्य हुई तो वह अपनी मां के साथ अपने गांव लौट गई। बच्ची के रोने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत ठीक है। मामले में सुठालिया पुलिस ने नाबालिग मां के खिलाफ धारा 317 के तहत मामला दर्ज किया है। वही दूसरी तरफ़ कंटीली झाड़ियों में मिली मासूम का सुठालिया अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews