ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, अवैध शराब की सूचना पर पहुंचे थे जवान

ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, अवैध शराब की सूचना पर पहुंचे थे जवान

राजगढ़| मनीष सोनी| मध्यप्रदेश के राजगढ़ में शराब बिकने की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण के बीच जमकर हंगामा हुआ| रामपुरिया गांव के लोगों ने डायल 100 को बुलाया। लेकिन जब डायल 100 की टीम गांव में पहुंची तो वहां कई ग्रामीण एक साथ खड़े हुए थे, ऐसे में पुलिस ने शराब पर कार्रवाई की, वहीं लोगों को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाया तो ग्रामीणों ओर पुलिस के बीच जमकर हंगामा हो गया|

रामपुरिया गांव में जब पुलिस एक अपराध की सूचना पर पहुंची तो वहां ग्रामीण लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस से ही अभद्रता शुरू कर दी। इस बीच पुलिस से झूमाझटकी भी हुई और ग्रामीणों ने उन्हें गांव से बाहर नहीं जाने दिया। करीब दो घंटे बाद जब खुजनेर से डायल 100 की टीम पहुंची तो जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर बमुश्किल ग्रामीणों के बीच में से पुलिस को निकालकर लाए।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार की शाम करीब पांच बजे की है, जब पुलिस को एक सूचना मिली थी कि रामपुरिया गांव में शराब बेची जा रही है। जिसको लेकर करेड़ी में तैनात दो पुलिसकर्मी गांव में देखकर आए लेकिन उन्हें वहां कोई शराब बिकते हुए नहीं मिली। इसके बाद राजगढ़ डायल 100 की टीम भी वहां पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने हटाने का प्रयास किया। जिसके बाद यह पूरी घटना घटी। हालांकि बाद में वहां खुजनेर से डायल हंड्रेड की टीम पहुंची और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि पुलिस की गलती होगी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी तब कहीं जाकर गाड़ी को गांव से निकलने दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews