छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा, पेड़ से बांधकर लड़कों को पीटा

छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा, पेड़ से बांधकर लड़कों को पीटा

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| राजगढ कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले गोरखपुर गांव में एक महिला को छेड़ने के बाद ग्रामीणों ने ही युवकों को इस छेड़छाड़ की सजा दे दी। इस दौरान उन्होंने आरोपियों को पकड़ कर गांव में ही एक पेड़ से बांधा और एक एक कर लाठियों और कोड़ों से जमकर पीटा।

युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| पिटाई के बाद जब युवकों को छोड़ा गया तो वह सीधे थाने पहुंचे यहां महिला भी अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंच गई थी। ऐसे में पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर राधेश्याम, निवासी रूपाहेड़ा खुजनेर थाना के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जबकि दलित युवक राधेश्याम सहित उसके अन्य तीन साथियों के साथ मारपीट करने को लेकर नारायण सिंह, गंगाराम और अमर सिंह सहित चार पांच अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

राजगढ़ पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो फुटेज को देख कर पिटाई करने वालो की पहचान कर कर ओर लोगो पर मामला दर्ज किया जाएगा । फिलहाल युवकों की पिटाई करने वाले दो लोगो को पुलिस ने ग्रिरफ्तार कर लिया है ,जबकि अन्य की तलाश की जा रही है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews