राजगढ़ । जिले के नरसिंहगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गीला खेड़ा गांव में बनाए गए उपार्जन केंद्र की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे आने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमे से दो मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद से ही उपार्जन केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
शनिवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण नगर से लगे गिलाखेड़ी के उपार्जन केंद्र की दीवार अचानक गिर गई। जिसमे चार मजदूर दब गए। जिन की गंभीर हालत को देखते हुए पहले कुरावर और बाद में भोपाल रेफर किया गया। इनमें रामबाबू, कामिल खान, छोटू लाल, राजा खान शामिल है । भोपाल ले जाते समय छोटूलाल की श्यामपुर के पास ही जान चली गई। जबकि घायल मजदूर रामबाबू ने भी भोपाल पहुंचकर दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार वर्षों पुरानी फैक्टरी मे उपार्जन हो रहा था। जिस की दीवारें पहले से ही कमजोर हो रही थी और शनिवार के दिन हुई तेज हवाओं के साथ बारिश ने इसे और भी कमजोर कर दिया हालांकि मजदूरों को ऐसा जरा सा भी एहसास नहीं था कि यह दीवार गिर सकती है। यही कारण है कि तेज बारिश के बीच में और दीवार के पास आकर खड़े हो गए । तभी अचानक दीवार ढह गई। बताया जाता है कि उक्त फेक्ट्री 20 वर्ष से बंद थी। दीवारें भी जर्जर हाल में है। दीवार के मलवे से मजदूरों को बमुश्किल निकाला गया । तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
उपार्जन केंद्र की दीवार गिरी, 4 मजदूर दबे, दो की मौत,
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






