Hindi News

Rajgarh : पत्नी ने की पति की हत्या, बेटियों ने खोला राज, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Written by:Harpreet Kaur
Last Updated:
Rajgarh : पत्नी ने की पति की हत्या, बेटियों ने खोला राज, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। यूं तो पत्नी अपने पति के लिए यमराज से भी लड़ जाती है पर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले में एक पत्नी अपने पति के लिए यमराज बन गई और उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। मामले का खुलासा मृतक की दो बेटियों ने उस वक्त किया जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। तो उन्होंने कत्ल का पूरा राज खोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें…बालाघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सली विस्फोटक मामले में अब तक 16 गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पचोर के गांधी चौक में रहने वाले रमाकांत शर्मा ने पचोर थाने में पहुच कर सूचना दी कि पचोर के न्यू कालोनी में उसका एक मकान और है। जिसमे किराये से रामनिवास यादव व उसकी पत्नी सपना यादव व उनकी दो बच्चियां खुशबू और आरजू रहते है। शुक्रवार को सपना यादव ने मकान मालिक रमाकांत को रोते हुये फोन पर बताया कि भैया जल्दी घर आजाओ मेरे पति कमरे में बेहोश पड़े है। बहुत खून निकल रहा है। सूचना के बाद जब रमाकांत शर्मा किरायेदार रामनिवास के घर पर पहुंचा तो घर के पीछे के कमरे में रामनिवास यादव का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में एक फावड़ा पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें…गंजबासौदा हादसे के बाद जागा इटारसी प्रशासन, शहर के सभी कुओं का किया निरिक्षण

दोनों बेटियों ने खोला का राज
राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा घटना की सूचना के बाद मौके पर पचोर पुलिस पहुंची और रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 342/21 धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामला हत्या से जुटा होने से आसपास के लोगो से पूछताछ के बाद पुलिस को मृतक राम निवास यादव की पत्नी सपना पर शंका हुई। जिसको लेकर पुलिस ने मृतक की दोनो बच्चियों खुशबू और आरजू को थाने लेजा कर मनोवैज्ञानिक आधार से पूछताछ की तो दोनो बच्चियों ने कत्ल का पूरा राज खोलते हुये बताया कि मम्मी सपना ने पापा रामनिवास को फावड़े से मारा। जिसको लेकर पचोर पुलिस ने सपना यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी महिला सपना यादव ने पुलिस को बताया कि उसका पति रामनिवास नशे का आदी था। आये दिन वह पत्नी सपना व दोनो बच्चियों के साथ मारपीट करता रहता था। पति की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर आरोपी सपना यादव ने पति रामनिवास यादव की लोहे के फावड़े से सिर ,चेहरे,सीने, हाथों में वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला को पचोर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews