80 लाख रुपए के मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऐसे होती थी तस्करी

80 लाख रुपए के मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऐसे होती थी तस्करी

रतलाम, सुशील खरे| पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत संगठित गिरोह,तस्कर ,माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली ,पुलिस ने एक चार पहिया वाहन में गुप्त रूप से परिवहन की जा रही 80 लाख कीमत की एमडीएमए ड्रग ( मादक पदार्थ ) जब्त की। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीँ दो आरोपी फरार है जिनकी तलाश ताल थाना प्रभारी द्वारा जारी है।

मंगलवार को पुलिस कण्ट्रोल रूम पर प्रेसवार्ता के दौरान एसपी गौरव तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि मंदसौर के सीतामऊ की ओर से एक सफ़ेद रंग की पोलो गाडी क्रमांक RJ.1KQ-7423 में गोपनीय रूप से एमडीएमए ड्रग ( मादक पदार्थ ) गुजरात ले जाने के लिए निकली है।

सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ताल थाना प्रभारी अमित सारस्वत द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान उक्त वाहन को रोककर चेकिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने वाहन के आंतरिक हिस्सों की तलाशी हेतु मैकेनिक की सहायता ली ,लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। जिसके बाद वाहन के स्टेरिंग के नीचे तलाशी की गई जहां पुलिस को स्टेरिंग के नीचे बने एक गोपनीय चैंबर में एक प्लास्टिक की थैली में एमडीएमए ड्रग शक़्कर की तरह दिखने वाला ( मादक पदार्थ ) मिला।

वीओ-ताल टीई आई सारस्वत द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने छोगालाल उर्फ़ छोगा पिता खेमराम विश्नोई उम्र 42 निवासी जिला बाड़मेर राजस्थान होना बताया। छोगालाल ने बताया कि वह नीमच जिले के नया गांव के पास ढाबा संचालित करता था ,वही उसका परिचय अवैध मादक पदार्थ तस्करों से हुआ। छोगालाल ने बताया कि ढाबे पर आने वाले इरफान पिता मोहम्मद सुल्तान पठान निवासी कनाडी खेड़ी थाना सीतामऊ के जरिए उसकी पहचान अमजद उर्फ़ गुड्डू लाला पिता अजगर खान निवासी बेलारी थाना सीतामऊ से हुई। इरफान की सहायता से अमजद ने एमडीएमए ड्रग 8 लाख रूपये देकर खरीदा और आरोपी छोगालाल उस ड्रग्स को गुजरात और राजस्थान की तरफ ले जाने वाला था ,आरोपी स्वयं मादक पदार्थों का आदी है।
आरोपी छोगालाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 20 साल से मुंबई में रह रहा था और ऐसे मादक पदार्थों की छोटी-मोटी तस्करी करता था ,लेकिन बीते 1 साल में उसका धंधा थोड़ा मंदा हो गया था, जिसके चलते उसने नीमच के पास एक ढाबा खोला था और वही से अपना तस्करी का कार्य फिर से शुरू कर दिया।

पुलिस ने आरोपी छोगालाल उर्फ़ छोगा पिता खेमराम विश्नोई उम्र 42 निवासी जिला बाड़मेर राजस्थान, इरफान पिता मोहम्मद सुल्तान पठान निवासी कनाडी खेड़ी थाना सीतामऊ मंदसौर एवं अमजद उर्फ़ गुड्डू लाला पिता अजगर खान निवासी बेलारी थाना सीतामऊ के ख़िलाफ़ ताल थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,22 ,29 अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। ताल थाना प्रभारी सारस्वत के अनुसार जांच में आरोपियों की सख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने फरार आरोपी अमजद तथा इरफान की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने न्यायालय से आरोपी का 7 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews