कोरोना पर भारी रिश्वतखोरी, रंगे हाथों पकड़ाए दो पटवारी

कोरोना पर भारी रिश्वतखोरी, रंगे हाथों पकड़ाए दो पटवारी

रतलाम| सुशील खरे| कोरोना संकट काल में जहां संक्रमितों के मामले थम नहीं रहे हैं| वहीं प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं| प्रदेश के रतलाम जिले में लोकायुक्त पुलिस ने आज एक साथ दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जिले के दो पटवारी वीरेंद्र सिंह सोलंकी और विजय सिंह मुनिया के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायतें लोकायुक्त पुलिस को मिली थी। जिसके बाद सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथों धर दबोचा। दोनों पटवारियों ने पावती बनाने के नाम के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक जमीन बंटवारे और नयी पावती बनाने के लिए फरियादी सोहेल खान से कलेक्टर कार्यालय में दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी वीरेन्द्र सिंह सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा के नेतृत्व में आलोट में कार्रवाई की गई| सूचना थी की पटवारी विजयसिंह मुनिया द्वारा पावती बनाने के लिए रुपए की मांग की जा रही है। इसके लिए दो हजार रुपए का रेट फिक्स किया हुआ है। इस मामले में शिकायत नेपाल सिंह निवासी अरवलिया ने की थी। कुछ रुपए पूर्व में ले लिए थे। पूरे मामले में सिंह ने लोकायुक्त को शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सोमवार को पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews