आठ वर्षीय बालक से अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास, आरोपी फरार

आठ वर्षीय बालक से अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास, आरोपी फरार

रतलाम| सुशील खरे| रतलाम (Ratlam) के नामली थानान्तर्गत ग्राम पंचेड में शनिवार शाम को एक आठ वर्षीय बालक के साथ एक युवक ने अप्राकृतिक कृत्य (Unnatural act) करने का प्रयास किया। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है|

प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचेड निवासी युवक आबिद ने शाम करीब सात बजे गांव के बाहर खण्डहर हो चुके एक कुएं के समीप गांव के ही आठ वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालक के रोने से गांव के अन्य लोगों को घटना की जानकारी मिली और लोग मौके पर पंहुचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

घटना से ग्र्रामवासियों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी और टीआई इत्यादि वरिष्ठ अधिकारी भी गांव में पंहुच गए थे। समाचार लिखे जाने तक आरोपी युवक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज हो गया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews