कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला, दरोगा पर केस दर्ज

कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला, दरोगा पर केस दर्ज

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में कुत्ते को बेरहमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतारने पर नगर निगम के दरोगा नरेंद्र छपरी व एक अन्य साथी पर मामला दर्ज हुआ है| कुत्ते को पीट-पीट कर मार रहे निगम दरोगा का वीडियो वायरल हुआ था| पीपुल्स फार एनिमल की इंदौर अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है।  शहर में यह पहला मौका है जब नगर निगम के किसी कर्मचारी पर आवारा कुत्ते को पीटने को लेकर पशु क्रुरता अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ है।

प्रियांशु ने औद्योगिक क्षेत्र थाने शिकायत की लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद गुरुवार को एसपी से शिकायत की और वाट्सएप पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी नीता देअरवाल को शिकायत और वीडियो क्लिप भेजी। पुलिस ने निगम दरोगा नरेंद्र छपरी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और पशु वध की धारा में प्रकरण दर्ज किया। 

प्रियांशु ने पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार नगर निगम के दरोगा नरेंद्र छपरी और उसके साथी ने झोन प्रभारी किरण चौहान के निर्देश पर 20 नवम्बर की शान 6 से 7 बजे के बीच कुत्ते को पीट पीटकर मार डाला जो न्यायालय के निर्देशों के विपरीत है और पशु क्रूरता की श्रेणी में आकर धारा 429 में अपराध होता है। पुलिस ने आवेदक की रिपोर्ट पर निगम दरोगा नरेंद्र छपरी व साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews