रतलाम में भाजपा नेताओं ने एंटी माफिया अभियान के खिलाफ घेरा कलेक्टर आफिस

रतलाम में भाजपा नेताओं ने एंटी माफिया अभियान के खिलाफ घेरा कलेक्टर आफिस

रतलाम। सुशील खरे।

मध्य प्रदेश के रतलाम में भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को एंटी माफिया अभियान के नाम पर हो रही आम नागरिक और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। भाजपा नेताओं ने नगर निगम से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इसमें रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी और जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय, गामीण विधायक दिलीप मकवाना, शहर विधायक सहीत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा नेताओं ने इस दौरान मीडिया चर्चा के दौरान कहा कि माफिया के नाम पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाई जाे। उन्होंने सरकार पर भेदभाव की कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों के विरुद्ध कानून का दुरुपयोग हो रहा है। सागर के दलित को जिंदा जलाने वालों पर कठोर कार्यवाही तथा माफियाओं की सूची सार्वजनिक किये जाने के लिये ज्ञापन दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews