रतलाम हाईवे पर कार में लगी आग, झुलसने से शिक्षक की हुई मौत

रतलाम हाईवे पर कार में लगी आग, झुलसने से शिक्षक की हुई मौत

Ratlam Road Accident: रतलाम हाईवे पर हरिदेव जोशी समाधि मार्ग से कुछ ही दूरी पर एक कार में आग लग गई। आगजनी की इस घटना में कार में सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है। कार झाड़ियों में जलती हुई मिली है आग किस कारण से लगी है फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

हादसे में अपनी जान गंवाने वाले शिक्षक मनोज जैन बांसवाड़ा के छोटी सरवन ब्लॉक के दनाक्षरी विद्यालय में अध्यापक के पद पर पदस्थ थे। 1 महीने पहले कान का ऑपरेशन होने के चलते वह मेडिकल अवकाश पर चल रहे थे। आज सुबह अपनी कार लेकर वह स्कूल जाने के लिए निकले। लेकिन सुबह 10:30 बजे झाड़ियों में जलती हुई कार दिखाई दी। कार से निकलती लपटों को देखकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। आग बुझाने के बाद जब कार के पास जाकर तलाशी ली गई तो ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में मृत मिला। शव की शिनाख्त शिक्षक मनोज के रूप में की गई और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर जब मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति ड्राइवर सीट पर मृत अवस्था में मिला। तलाशी करने पर कार की पिछली सीट पर टिफिन भी रखा हुआ दिखाई दिया और अगले 2 टायर फूटे हुए थे। आग किस वजह से लगी फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews