जबलपुर, संदीप कुमार। कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया, 17 साल के विभव यादव की शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, विभु की अंतिम विदाई का यह मौक़ा सबको रुला गया, पिता संजय यादव के आंसू थमनें का नाम नही ले रहे थे, वही माँ सीमा को तो विश्वास ही नही हो रहा था कि अब विभु कभी लौटकर नही आएगा, वही विभु के भाई का भी रो रोकर बुरा हाल है। अंतिम यात्रा में शहर के प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, भाजपा नेता सहित आमजन शामिल हुए, गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक संजय यादव के 17 साल के बेटे विभु ने गुरुवार को घर में उस वक़्त गोली मार ली थी जब वह अकेला था, मौत को गले लगाने से पहले विभु ने 5 पन्नो का सुसाइड नोट भी लिखा है। हालांकि उसमें उसने किसी भी तरह की परेशानी होने से इंकार किया है। विभु ने लिखा है कि मम्मी-पापा बहुत अच्छे है, मुझे कोई तकलीफ नही है, अपने 5 दोस्तों को भी उसने अलविदा लिखा है।
विभु…. तुम हमेशा जिंदा रहोगे, कांग्रेस विधायक के बेटे की अंतिम विदाई में हुई हर आँख नम

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत