एमपी का यह मुक्तिधाम बना पिकनिक स्पाट, जन्मदिन से लेकर मनाए जाते हैं त्योहार

एमपी का यह मुक्तिधाम बना पिकनिक स्पाट, जन्मदिन से लेकर मनाए जाते हैं त्योहार

रतलाम। सुशील खरे।

अगर आपको एक ऐसी जगह की तलाश है जहां फूलों कि महक हो लम्बे लम्बे पेड़ हों और वहां माहौल एकदम शांत और मन को सुकून देने वाली एक अद्भुत सुंदर अनोखी स्थल जाना चाहते हैं तो आपको कही भटकने की आवश्यकता नहीं हैं रतलाम से 12 किलोमीटर दूर गाँव बांगरोद पहुंचकर ले सकते इस अनोखे मुक्तिधाम का आनंद।

यहा के लम्बे लम्बे पेड़ और सुगंधित फूल और यहां चारों तरफ साफ सफाई और व्यवस्था को देख यहां पहुंचने वाला हर शख्स तारीफ करता थमता नहीं। करे भी क्यों नहीं क्योंकि यहां के लोगों की मेहनत जो रंग लाई हैं। गाँव में किसी के घर मेहमान आता है तो वो भी यहां देखे बिना वापस नहीं जाते। उससे भी खास बात तो यह निकलकर आई कि शुभ कार्य भी यहां होने लगे। जन्मदिन मनाना दीपावली के समय यह दीप और रंगोली लगा कर दिप उत्सव मनाना अनकोट कर यहां भोजन करना किसी भी समय यहां पहुंचने वाली महिलाएं सेल्फी लेती चुकती नहीं। जहां बच्चे और महिलाएं जाने से डरती हो कतराते हैं वहां यह सब कुछ होना कोई आसान नहीं कुछ तो है जो यह सब कुछ होता है तो मन को सुकून के साथ साथ शांति भी मिलती हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews