
Ratlam Crime News: रतलाम में अलमारी का ताला सुधारने के नाम पर बदमाशों द्वारा लाखों रुपए की चोरी किए जाने की घटना सामने आई है। ताला सुधारने के दौरान बदमाशों ने अलमारी में रखे नगद रुपए और चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया, जिसकी जानकारी पूरे परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस अब इन बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
यह मामला रतलाम के नामली इलाके में हुआ है। घटना के समय पीड़ित परिवार की दो महिलाएं घर पर अकेली थी। तभी दो पंजाबी लड़के ताला सुधारने और अलमारी की चाबी बनाने के लिए गली में आए। घर की महिलाओं ने इन्हें ताला सुधारने के लिए घर में बुलाया। सुधार का काम करने के दौरान हैं इन्होंने बिना किसी को भनक लगे अलमारी में रखे 40,000 रुपए और चांदी के कड़े सहित अन्य आभूषण चुरा लिए। बाद में जब अलमारी चेक की गई तो वारदात की जानकारी सामने आई। इन बदमाशों का गली से निकलते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसके आधार पर तलाशी की जा रही है।
रतलाम के नामली की द्वारकाधीश मंदिर की गली में हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। अलमारी का ताला सुधारने के नाम पर घर में घुसे यह दो बदमाश बड़ी ही आसानी से लाखों रुपए की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। परिवार ने नामली थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो-तीन दिनों से यह पंजाबी लड़के ताले सुधारने की आवाज लगाते हुए घूम रहे थे किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह इस तरह से बड़ी घटना को अंजाम देंगे।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

