Ratlam : लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हिंदुवादी संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया

Ratlam : लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हिंदुवादी संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया

रतलाम, सुशील खरे। एक लड़की का धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आने के बाद हिंदुवादी संगठनों ने इसे लव जिहाद (love jihad) का मामला बताते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ये भी देखिये – Suspended: लापरवाही पर कार्रवाई-शिक्षक निलंबित, कार्यपालन यंत्री को शोकॉज नोटिस

जानकारी के मुताबिक आलोट की एक दरगाह पर एक हिंदू लड़की को मौलाना एवं कुछ और सहयोगियों द्वारा बहला-फुसलाकर बुर्का पहनाया गया है एवं उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। यह आरोप लगाते हुए आलोट के आसपास क्षेत्र से इकट्ठे हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इनका कहना है कि दरगाह पर पिपलिया सिसोदिया गांव की एक युवती को बुरका पहनाया गया, इसी को लेकर पाटीदार समाज एवं हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतरे और धर्म विशेष के लोगों पर लव जिहाद, धर्मांतरण एवं सेक्स रैकेट जैसे आरोप लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आलोट नगर स्थित कारगिल चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में धरना प्रदर्शन करने इकट्ठआ हुए लोगो ने नारेबाजी करते हुए तीन दिन के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इन्होने कहा कि अगर तीन दिन में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो समस्त हिंदूवादी संगठनों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews