हाईटेंशन लाइन से टकराया डंपर, हादसे में ड्रायवर की मौत क्लीनर घायल

हाईटेंशन लाइन से टकराया डंपर, हादसे में ड्रायवर की मौत क्लीनर घायल

सुशील खरे, रतलाम। नामली में फोरलेन किनारे निर्माणाधीन आवासीय कालोनी में निर्माण कार्य के लिये डंपर से मंगवाई गई गिट्टी खाली करते समय डंपर ने हाईटेंशन लाइन को छू गया। हाईटेंशन लाइन के सम्पर्क में आने से डंपर में करंट फैल गया। इस हादसे में ड्राइवर की झुलसने से मौत हो गई। वहीं घाय क्लीनर को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार निर्माणाधीन कालोनी अवैध बताई जा रही है जिसका निर्माण कार्य नामली के कांग्रेस से जुड़े बड़े पदाधिकारी व्यक्ति के मार्गदर्शन में चल रहा है।

रतलाम नामली स्थित बायपास पर आज सुबह भीषण हादसा घटित हो गया। इस दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने एम्बुलेंस मौके पहुंची और मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाया। सुबह करीब सवा 10 बजे नामली के पल्दूना मांर्ग पर नविनिर्मित कॉलोनी में गिट्टी लेकर पहुंचे डंपर चालक ने उसे खाली करने के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट का उपयोग किया। इस दौरान ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर में करंट फैलने से 35 वर्षीय चालक वीरेंद्रसिंह निवासी मेवासा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। इस घटना में क्लीनर घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews