दिल दहला देने वाली घटना : स्कूल जा रही टीचर पर गिरा बिजली का तार, स्कूटी सहित ज़िंदा जली

दिल दहला देने वाली घटना : स्कूल जा रही टीचर पर गिरा बिजली का तार, स्कूटी सहित ज़िंदा जली

बांसवाड़ा/रतलाम,डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश से सटे राजस्थान के बांसवाड़ा (Banswara) जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है| यहां 25 वर्षीय महिला टीचर (Teacher Death) की सड़क पर जिन्दा जलकर दर्दनाक मौत होगी| शिक्षिका अपनी स्कूटी चलाकर स्कूल जा रही थी, तभी अचानक उसके ऊपर 11KV का बिजली का तार गिर गया। इससे करंट (Current) फैला और स्कूटी में आग लग गई। इससे स्कूटी सहित शिक्षिका जल गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई|

जानकारी के मुताबिक, बांसवाड़ा जिले के नोगामा क्षेत्र में हुई इस घटना को देखने वालों की रूंह काँप गई| ग्राम बागीदौरा निवासी शिक्षिका नीलम पाटीदार सुबह सुबह करीब 10 बजे स्कूटी पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयगणेशपुरा जा रही थी। इस दौरान हलकी बारिश और हवा भी चल रही थी| इसी दौरान रास्ते में एक बिजली का तार टूटकर चलती स्कूटी पर गिरा| तार स्कूटी पर लिपट गया और धमाके की आवाज के साथ करंट फैलने से आग लग गई।

घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया कि अचानक एक तेज आवाज के साथ तार सीधे स्कूटी से आ रही महिला पर जा गिरा। जिसके बाद हाई करंट के कारण महिला जिंदा जल गई और मौके पार ही उसकी मौत हो गई। वह जलती हुई तड़पती रही, लेकिन सड़क पर पानी होने व करंट फैलने से लोग उसे बचाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी| पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews