Ratlam News – ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, TI समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

ratlam

रतलाम, सुशील खरे। रतलाम, छोटी दीपावली के दिन 25 नवंबर को शहर के राजीव नगर इलाके में हुए तिहरे हत्याकांड (Triple Murder) के मुख्य आरोपी दिलीप देवल को आज रतलाम पुलिस (Ratlam Police) ने एनकाउंटर (Encounter) में ढेर कर दिया। दिलीप देवल के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी (Policeman) भी घायल हुए हैं।

दरअसल, दिलीप देवल घटना के बाद से फरार था हत्याकांड के 5 आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी थी लेकिन घटना का मास्टरमाइंड दिलीप देवल घटना के बाद से फरार था और पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में लगी हुई थी ।गुरुवार (Thursday) को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिलीप देवल को धनासुता रोड की तरफ देखा गया है। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में तलाश शुरू की तो फरार दिलीप देवल भागता हुआ दिखाई दिया पुलिस अधिकारियों ने जब उसे रुकने को कहा तो उसने पुलिस दल पर फायर कर दी ।

आत्मरक्षा में पुलिस कर्मियों को भी फायर करना पड़ा और दिलीप देवल मारा गया दिलीप देवल द्वारा की गई फायरिंग से एक थाना प्रभारी समेत में कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दिलीप देवल का एनकाउंटर रात करीब 9:30 बजे हुआ घटना की जानकारी मिलते ही एसपी गौरव तिवारी(Ratlam SP Gaurav Tiwari) समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए समाचार लिखे जाने तक तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर ही मौजूद है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews