
रतलाम/ सुशील खरे
जिले के जावरा कृषि उपज मंडी में एक व्यक्ति को लोडिंग वाहन के पीछे दोनो हाथ बांध कर कुछ लोगों द्वारा पिटाई का वीडियो सामने आया ।
पिटाई कर रहे किसानों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति चोर है और किसान लहसुन मंडी में लहसुन बेचने आते है तो यह व्यक्ति मौका पा कर चोरी कर लेता है । किसानों ने मार खा रहे व्यक्ति को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सुपुर्द करने के बजाय चोर को खुद सजा देने लगे।
गौरतलब है कि देश में इसी तरह की घटनाओं के बाद मॉब लिंचिंग से मौतें हुई हैं, उक्त मामला जावरा के शहर थाने का है। वीडियो में कुछ लोग डंडे से मार रहे है और मारते हुए व्यक्ति का कुछ लोग वीडियो भी बना रहे है । घटना कल की बताई जा रही है । सोशल मीडिया में अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

