सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चली लाठियां, 6 जख्मी

रतलाम। सुशील खरे।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सरकारी भूमि पर कब्ज़े को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बड़ी कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चल गईं। जिसका वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, रतलाम जिले के पिपलौदा नगर में कब्रस्तान से कुछ दूरी पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने की बात को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद में दोनों पक्षों के करीब 6 लोगों को चोट आई हैं। सूचना मिलने पर पिपलौदा पुलिस मौके पर पहुंच। मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो के विरुद्ध बलवा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जमीन विवाद को लेकर दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर पाइप व पत्थर से वार करना शुरू कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews