सबसे पहले सफाई कर्मचारी को लगा टीका, प्रदेश का पहला प्रमाण पत्र रतलाम में जारी

सबसे पहले सफाई कर्मचारी को लगा टीका, प्रदेश का पहला प्रमाण पत्र रतलाम में जारी

रतलाम, सुशील खरे। कोरोना महामारी से जुझ रहे पूरे देश में आज से टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। रतलाम में मेडिकल कॉलेज में पहला टीका सफाई कर्मचारी सुमित्रा भाबर को लगाया गया। इसके तत्काल बाद सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद सभी को 30 मिनिट के ऑब्जर्वेशन में रखा गया।

वैक्सीन की शुरुआत के पहले मेडिकल कॉलेज में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, एसपी गौरव तिवारी, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ.शशि गांधी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित था। टीका लगवाने आये हितग्राहियों का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया।

टीकाकरण के बाद जो प्रमाण पत्र जारी किया गया वो प्रदेश का पहला प्रमाण पत्र सुमित्रा महावर को ही ऑनलाइन जारी किया गया। वैक्सीनेशन रूम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने टीका लगवाने वाले हितग्राहियो का हौसला अफजाई कर ताली बजाकर स्वागत किया। वहीं सीएचएमओ ने कहा कि यह टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इसलिये मैंने यह टीका लगवाया है। टीकाकरण के बाद सभी अधिकारी बाल चिकित्सालय पहुंच कर यहां पर भी टीका लगवाने वाले हितग्राहियों से चर्चा की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews