Bribe : मत्स्य विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

Bribe : मत्स्य विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

रतलाम, सुशील खरे। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में रिश्वत (Bribe) के मामले तेजी से सामने आ रहे है। सोमवार को ही राजगढ़ में बिजली विभाग (Electricity Department) का बाबू लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा था और आज मंगलवार (Tuesday) को रतलाम जिले (Ratlam District) में मत्स्य विभाग (Fisheries Department) के संचालक को रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है।कार्रवाई के बाद से ही विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े.. Bribe : लोकायुक्त का शिकंजा, बिजली विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त ने मत्स्य विभाग के सहायक संचालक बहादुर सिंह डामोर (Assistant Director Bahadur Singh Damore) को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संचालक ने किसान शोभाराम धाकड़ से  जावरा ग्राम पिपलोदी में रूपानिया डेम पर पट्टा की अनुदान राशि के भुगतान के एवज 24 हजार की रिश्वत की मांग की थी ।इसकी शिकायत किसान (Farmer) ने उज्जैन लोकायुक्त (Ujjain Lokayukta) से की थी, टीम ने जांच के बाद आज मंगलवार को योजना बनाकर रिश्वतखोर संचालक को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े..हरियाणा में मप्र की बेटी से रेप के बाद हत्या, शिवराज बोले- कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे

टीम ने किसान को किश्त के 10 हजार रुपए लेकर संचालक के पास भेजा और जैसे ही पैसों के लिए संचालक ने हाथ बढ़ाया लोकायुक्त ने धर दबोचा।आरोपी संचालक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम (Corruption act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त उज्जैन के डीएसपी (Ujjain DSP) वेदांत शर्मा और उनकी टीम ने इस कार्यवाई को अंजाम दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews