शादी होने पहले आग की भेंट चढ़ी खुशियां, चार मकान आए आग की चपेट में

शादी होने पहले आग की भेंट चढ़ी खुशियां, चार मकान आए आग की चपेट में

रतलाम, सुशील खरे। जिले की ताल तहसील के समीपस्थ ग्राम थमगराड़िया में बुधवार को प्रातः चार मकानों में अचानक भीषण आग लग गई जिससे लाखों रुपए की क्षति होने का प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक रूप से गैस सिलेंडर में आग लगने से घटना होने की जानकारी सामने आ रही है|

जानकारी के अनुसार थंबगुराडिया गांव के रहवासी कासम खा मंसूरी के यहां शादी की तैयारी की जा रही थी कि अचानक आग लग गई जिसके लिए घर में रखें तीन-चार लाख रुपए नकद व घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इतना ही नहीं, देखते ही देखते आग आसपास के मकानों में भी फैल गई जिससे तथा पड़ोसी गोपाल पाटीदार के यहां डेढ़ लाख रुपए नकद व ढाई लाख ढाई लाख के जेवरात तथा अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया।

आग का समाचार आग की तरह फैला और प्रशासकीय अधिकारी नायब तहसीलदार कैलाश डामर सहित पूरा राजस्व अमला तथा पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया गया। मौके पर हल्का पटवारी अनवर मंसूरी भी पहुंच गए थे जिन्होंने मौके पंचनामा की कार्यवाही कर नुकसान आकलन निरंतर किया जा रहा है, देर रात तक संबंधित पटवारी मौके पर पंहुच कर आग एवं कुल नुकसानी की जानकारी लेकर पंचनामा बनाया जा रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। प्रभावित परिवारों के द्वारा जो नोट 100 -500 के रखे गए थे वह जलकर राख हो गए |

सूूत्रों के अनुसार आग गैस की टंकी फटने से होने की बात सामने आ रही है। अभी तक किसी की जान माल की नुकसानी का समाचार नहीं मिला है। प्रशासनिक कार्यवाही जारी है। नायब तहसीलदार डामर ने मीडिया बताया कि आग लगने का प्रारंभिक कारण गैस टंकी में आग लगने की बात सामने आ रही है जिससे पूर्ण नुकसानी का असल आंकलन जांच पूरी होने पर ही पता चलेगा। नुकसानी की भरपाई हेतु वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रशासन की ओर से प्रारंभिक रूप से तत्कालीन जो भी सहायता दी जानी है उसके लिए अधिकारीगण से चर्चा की जा कर तत्काल जो भी राहत पीड़ित परिवार को दी जाना है वह जल्द ही दी जावेगी जिसके लिए चर्चा की जा रही है। फिलहाल पीड़ित परिवार का बड़ा भारी नुकसान हो गया है जिसे राहत की आवश्यकता है, शासन प्रशासन को पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता प्रदान कर योग्य सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता है|
पटवारी अनवर मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद ताल आलोट की फायर ब्रिगेड द्वारा करीबन पांच छह बार काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया|

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews