रतलाम में चार महीने की बच्ची के साथ युवती ने कुएं में लगाई छलांग, मासूम की मौत

indore news

Ratlam Crime News: रतलाम (Ratlam) में एक युवती ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी 4 महीने की बच्ची के साथ कुएं में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह मामला रतलाम के शिवगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां पर इंदौर की रहने वाली किशोरी ने यह खौफनाक कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक इंदौर के एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हो गई और 4 महीने पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। दुष्कर्म के मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद उसे सजा हो गई है और वह जेल में है।

पीड़िता युवती की शादी 4 दिन पहले ही इस गांव के एक युवक से की गई थी। दोनों साथ में रह रहे थे और अचानक ही युवती ने यह कदम उठा लिया। युवती जब बच्ची को लेकर कुएं में कूदी तो पास में मौजूद जेठानी ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां सभी लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को बाहर निकाला। बाहर निकालने तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मामले को लेकर युवती की मां का कहना है कि 12 नवंबर को ही उसने शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक से अपनी बेटी का विवाह कराया था। युवती अपनी बच्ची के साथ चली गई थी और युवक और उसके परिवार के साथ रह रही थी। वहीं पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews