रतलाम में हुई युवती की हत्या, दोस्त ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट

रतलाम में हुई युवती की हत्या, दोस्त ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। रतलाम (Ratlam) के बाजना क्षेत्र में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक 16 वर्षीय युवती की लाश जंगल में मिली। युवती के शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे और पास में जहर की शीशी भी पड़ी हुई मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। तमाम सबूत जुटाने के बाद अब हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में है।

जानकारी के मुताबिक ये युवती बाजना के नाल गांव में रहने वाली है। यह अपने मामा के यहां छोटिया बावड़ी में रह रही थी। युवती की लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह गांव की अन्य लड़कियों के साथ गोवर्धन और पप्पू नाम के लड़कों के साथ घूम रही थी। इसके बाद जब पुलिस ने गोवर्धन से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। गोवर्धन ने बताया कि उसका सामिया से विवाद हो गया था इसलिए उसने गला घोट कर युवती को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि हत्या के पीछे असली वजह क्या है इस बारे में अब तक जानकारी सामने नहीं आई।

Must Read- महाकाल के आंगन में हुई दीप पर्व की शुरुआत, सूखे मेवे से किया गया बाबा का आकर्षक श्रृंगार

हत्या के बाद युवती की बहन ने ही पुलिस को बताया था कि वह मामा की बेटी कंपा, सहेली प्रेमलता के साथ गोवर्धन और पप्पू के साथ घूम रही थी। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने पूछताछ करना शुरू की तो गोवर्धन ने हत्या की बात कबूल कर ली और बताया कि उसने ही युवती को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने आरोपी गोवर्धन को गिरफ्तार कर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews