चर्चा में रहने वाले नए नवेले विधायक पर लगा 1 करोड़ मांगने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

Ratlam News

Ratlam News : मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुनकर आये एकमात्र निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर चर्चा में हैं, इसबार वे अपने बयान से नहीं उनपर लगे आरोप के चलते चर्चा में हैं, उनके क्षेत्र में क्लिनिक और मेडिकल स्टोर चलाने वाले डॉक्टर ने विधायक पर 1 करोड़ रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया है, उधर विधायक ने आरोप को ख़ारिज करते हुए कहा ये मेरे विरोधियों का षड्यंत्र है  उन्होंने कहा मैं अपने क्षेत्र में कोई भी गैरकानूनी काम नहीं होने दूंगा।

रतलाम जिले की बाजना विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुँचने वाले इकलौते विधायक, भारत आदिवासी पार्टी के नेता कमलेश्वर डोडियार पर उनकी विधानसभा में क्लिनिक और मेडिकल स्टोर चलाने वाले डॉ तपन ने उनपर 1 करोड़ रुपये की डिमांड करने का गंभीर आरोप लगाया है।

बंगाली डॉक्टर ने लगाये विधायक पर आरोप 

डॉ तपन ने एक वीडियो जारी कर पूरा घटनाक्रम बताया उन्होंने कहा कि 19 तारीख को मुझे विधायक जी ने बुलाया था, मैं अपने अंकल के साथ गया था , विधायक के स्टाफ ने अंकल को बाहर रोक दिया और मेरा मोबाइल बाहर रखवाकर अन्दर बुलाया, उन्होंने मेरी डिग्री पूछी मैंने कहा मैं फार्मासिस्ट हूँ मेरे पर लाइसेंस है लेकिन वे बोले मैं तुम्हें यहाँ नहीं रहने दूंगा , फिर इशारा कर पूछा कितना दे सकते हो? और फिर 1 करोड़ रुपये की डिमांड कर दी।

वीडियो में बोला डॉक्टर विधायक ने 1 करोड़ की डिमांड की 

विधायक जी अब मेरे मेडिकल स्टोर पर आये और बोले मैने अपने प्रतिनिधि दशरथ को आपके पास भेजा था आपने बात क्यों नहीं की, आपको मौका दिया लेकिन आपने समझा नहीं अब मैं तुझे जेल भिजवा कर ही रहूँगा उसके बाद उन्होंने फिर 1 करोड़ देने की मांग की , और जाते जाते मुझसे पूछने लगे कि बता कितना पैसा दे सकता है?

विधायक का आरोप डॉक्टर पर कोई डिग्री नहीं इसलिए फटकारा 

उधर आरोप को विधायक कमलेश्वर डोडियार ने ख़ारिज कर दिया , एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाली डॉक्टर मेरे क्षेत्र में अवैध काम कर रहा है, इसके पास डॉक्टर की डिग्री नहीं है फिर भी ये लोगों का इलाज करता है, ऑपरेशन तक करता है, भोले भाले आदिवासी इसकी बातों में आ जाते हैं इसलिए मैं इससे इसकी डिग्री पूछी थी और कहा था कि मैं गैर क़ानूनी काम नहीं होने दूंगा।

विधायक बोले – मैंने कहा था 1 करोड़ भी देगा तो भी नहीं चलने दूंगा अवैध काम 

विधायक ने कहा कि आज ही सुबह डॉ तपन 20 लाख रुपये लेकर मेरे पास आया था और बोला कि मैं इतने ही दे सकता हूँ तो मैंने कहा कि तू 1 करोड़ भी देगा तो मैं गलत काम अपने क्षेत्र में नहीं होने दूंगा, उन्होंने कहा कि जहाँ तक वीडियो जारी करने की बात है तो ये मेरे विरोधियों का षड्यंत्र है जिन्हें मैंने चुनाव हराया है, उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में संचालित सभी क्लिनिक और मेडिकल स्टोर की जाँच करवाऊंगा जिसपर डिग्री और लाइसेंस होगा वाही काम कर सकेंगे और कोई नहीं।

[dgv_vimeo_video id=”916195573″]

[dgv_vimeo_video id=”916195665″]

[dgv_vimeo_video id=”916195729″]

रतलाम से मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews