त्योहारों को देखते हुए ट्रेन में यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने वाला है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब रेलवे ने नया फैसला लिया है। दरअसल, हजरत निजामुद्दीन से दादर के बीच सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाने वाली है। सबसे अच्छी बात है कि मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी इसका फायदा होने वाला है क्योंकि यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन से होकर गुजरने वाली है।

दोनों दिशाओं में इस ट्रेन को साप्ताहिक रूप से चलाया जाएगा। रेलवे द्वारा 13 अक्टूबर से इस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है और ये 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी। चलिए आपको इसके समय और रूट की जानकारी दे देते हैं।

यहां रुकेगी ट्रेन

ये साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मथुरा, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा सूरत और बोरीवली स्टेशन पर रुकती हुई जाएगी। ये स्टॉपेज आते और जाते दोनों ही समय रहने वाले हैं। यात्रियों को ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी के कोच मिलने वाले हैं। 12 सितंबर से यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर आरक्षण केंद्रों से टिकट बुकिंग करवा सकते हैं।

 

13 अक्टूबर से चलेगी हजरत निजामुद्दीन दादर सुपरफास्ट

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 04002 हजरत निजामुद्दीन से 13 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। ये ट्रेन रात 11:45 पर हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी और अगले दिन 10:35 पर रतलाम पहुंचेगी। इसके बाद यह 10:40 पर रवाना होगी और रात 10:40 पर दादर पहुंच जाएगी।

क्या है वापसी का रूट

इसी तरह से वापसी में यह ट्रेन नंबर 04001, 15 अक्टूबर को दादर से रवाना होगी। हर गुरुवार को रात 12:15 पर दादर से चलकर यह सुबह 9:30 पर रतलाम आएगी यहां से 9:35 पर रवाना होगी और रात की 9:35 पर हजरत निजामुद्दीन पहुंच जाएगी।