रेलवे द्वारा यात्रियों के सुविधा के लिए अब बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर और अहमदाबाद-भागलपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को सप्ताह में नियमित रूप से चलाया जाएगा। इन दोनों ट्रेनों को अमृत भारत एक्सप्रेस का नाम दे दिया गया है। अमृत भारत एक्सप्रेस बनने के बाद अब इनके ट्रेन नंबर में भी बदलाव हुआ है।
इन दोनों ट्रेनों का रतलाम में रहने वाले यात्रियों का फायदा होने वाला है क्योंकि इसका यहां स्टॉपेज रहेगा। चलिए आपको ट्रेन के नंबर, रूट और ठहराव की जानकारी देते हैं।
कब से शुरू होगी अहमदाबाद भागलपुर अमृत भारत
ट्रेन नंबर 19423 अहमदाबाद से 26 अगस्त से शुरू हो रही है। अब ये हर सप्ताह को बुधवार के दिन शाम 6:30 बजे रवाना होगी और रात 11:45 पर रतलाम पहुंचेगी। यहां से 11:55 पर निकलकर यह शुक्रवार सुबह 6:40 पर भागलपुर पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 19424 भागलपुर से हर शुक्रवार को 4:45 पर चलेगी। शनिवार रात 10:25 पर रतलाम जंक्शन आएगी और 10:35 पर यहां से निकलकर रविवार की सुबह 5:25 पर अहमदाबाद पहुंच जाएगी।
यहां होगा ठहराव
यह ट्रेन अहमदाबाद से निकलकर आनंद छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, बक्सर, दानापुर, पटना, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशन पर रुकते हुए भागलपुर पहुंचेगी।
अहमदाबाद–भागलपुर नई अमृत भारत एक्सप्रेस: आज से बुकिंग शुरू, 26 अगस्त से चलेगी ट्रेन
गुजरात और बिहार के यात्रियों को मिलेगा नया सीधा रेल विकल्प। देखें पूरा रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज।#IndianRailways #AmritBharatExpress #RailwayNews #IndianRailgadi pic.twitter.com/x7j99KOdIF— Indian Railway भारतीय रेल (News Update) (@Indianrailgadi) August 21, 2026
कब से चलेगी ट्रेन बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर
ट्रेन नंबर 15086 बांद्रा टर्मिनस 29 अगस्त से शुरू हो रही है। ये सप्ताह के हर शनिवार को 9:45 पर रवाना होगी। यह सुबह 6:45 पर रतलाम पहुंचेगी और 6:55 पर यहां से निकलकर सोमवार सुबह 6:45 पर गोरखपुर पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 15085 गोरखपुर से शुक्रवार सुबह 7:50 पर निकलेगी और शनिवार को सुबह 4:55 पर रतलाम आएगी। यहां से 5 बजे निकलकर यह शनिवार शाम 5:45 पर बांद्रा टर्मिनस जाएगी।
ये रहेंगे स्टॉपेज
बांद्रा से निकलकर ये ट्रेन वक्त बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, बादशाह नगर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन पर रुकते हुए भागलपुर पहुंचेगी।






